सांकेतिक तस्वीर
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हिंडोला गांव का मूल निवासी और वर्तमान में भीटी में रहने वाले हर्षवर्धन सिंह उर्फ डिल्लू को पुलिस ने शनिवार देर शाम को कचहरी मोड़ से गिरफ्तार किया।
गोली कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि भीटी निवासी भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भाई अशोक दुबे के बेटे अजय को मुहल्ले के पांडेय कटरा में कहासुनी के बाद पंकज सिंह ने बीते बुधवार को अपने एक साथी के साथ गोली मार दी थी।
गोली अजय की दाहिनी जांघ से पार हो गई। इस मामले में घायल के बयान और तहरीर के अनुसार पुलिस ने पंकज सहित दो पर केस दर्ज किया था।
विस्तार
मऊ के भीटी मुहल्ले में भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भतीजे अजय दुबे को गोली मारने के समय आरोपी के साथ मौजूद दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने शनिवार की शाम कचहरी मोड़ से गिरफ्तार किया।मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हिंडोला गांव का मूल निवासी और वर्तमान में भीटी में रहने वाले हर्षवर्धन सिंह उर्फ डिल्लू को पुलिस ने शनिवार देर शाम को कचहरी मोड़ से गिरफ्तार किया।